शिक्षण संस्थान बंद रहने से संबंधित सूचना


सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में दिनांक 03 मई, 2020 तक लॉकडाउन का आदेश है। अतः यह शिक्षण संस्थान दिनांक 03 मई, 2020 तक बंद रहेगा।

शिक्षण संस्थान बंद रहने की अवधि में छात्र-छात्राओं की समस्या सुनने और यथासंभव निराकरण करने हेतु मैं अपने मोबाइल नं : 9431257315 पर 24X7 उपलब्ध रहूँगा।

सभी छात्र-छात्राओं को निदेश दिया जाता है कि इस संस्थान की वेबसाइट पर नियमित रूप से सूचनाओं का अवलोकन करते रहें तथा दिनांक 03 मई, 2020 तक सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी एडभाइजरी और लॉकडाउन का पूर्णतः पालन करें।

डॉ.जी.पी.सिंह                                                     +91- 9431257315