सत्र 2018-2020 में नामांकित वर्ग XII के कला एवं विज्ञान संकाय तथा व्यावसायिक शिक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की विज्ञप्ति सं० पी० आर० 273/2019 के आदेशानुसार सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा प्रपत्र में विनिर्धारित आकार का फोटो दिनांक 06-07-2019 तक लगाना अनिवार्य है, अन्यथा उनका परीक्षा प्रपत्र बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकेगा तथा वे बोर्ड परीक्षा-2020 में सम्मिलित होने से वंचित हो सकते हैं जिसकी सारी ज़िम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की होगी।
फ़ोटो का आकार, रंग एवं अन्य विवरण निम्नांकित है —
1. Colour Photograph
2. Image Size : 35mm x 30mm
3. 400 से 500 KB के बीच हो
4. Jpg/Jpeg Format में हो
5. Head Size/Face Size : 25mm x 20mm
6. Background : Plain White या Light Green
7. Last Date : 06-07-2019