मध्यमा परीक्षा के कारण पठन-पाठन स्थगित रहने के संबंध में सूचना


सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना के तत्वावधान में इस विद्यालय में दिनांक 04 अप्रैल, 2022 से 07 अप्रैल, 2022 तक मध्यमा [सैद्धांतिक] परीक्षा-2022 आयोजित है।
अतः दिनांक 04 अप्रैल, 2022 से 07 अप्रैल, 2022 तक सभी वर्गों में पठन-पाठन स्थगित रहेगा।
दिनांक 08 अप्रैल, 2022 से पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार सभी वर्गों में पठन-पाठन प्रारंभ होगा।