Yamaha FZ X – यामाहा की FZ X बाइक अपने रेट्रो लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी के बेहतरीन कॉम्बिनेशन की वजह से भीड़ में अलग नजर आती है।

यह बाइक उन लोगों के लिए है जो शहर में आरामदायक राइड के साथ-साथ अच्छी माइलेज की उम्मीद रखते हैं।यह स्टाइल और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल, जो शहर की सड़कों पर बनाए हर सफर को खास बनता है।
Yamaha FZ X Engine
इसमें BS6 नॉर्म्स वाला दमदार इंजन दिया गया है, जो 12.2 bhp की पावर और 13.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह इंजन स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ माइलेज के लिहाज़ से भी किफायती है। रोजमर्रा के सफर के लिए यह बाइक एक भरोसेमंद विकल्प साबित होती है।
Yamaha FZ X Features
इसमें दी गई LED हेडलाइट और DRLs इसकी स्टाइलिंग को और भी प्रीमियम बनाते हैं। इसके साथ digital LCD स्मार्टफोन नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और बैटरी स्टेटस जैसे एडवांस फीचर्स दिखाता है, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एलईडी टेललाइट इसके मॉडर्न लुक और सुविधा को और बढ़ाते हैं।
Yamaha FZ X Design & Mileage
इसमें फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS मिलता है, जो अधिक नियंत्रण और भरोसा देता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं, जो राइडर की सेफ्टी बनाते हैं।
इसका माइलेज आमतौर पर 48 से 55 kmpl के बीच रहती है, यदि आप शांत और संतुलित तरीके से बाइक चलाते हैं, तो 55 kmpl से अधिक का माइलेज पाना भी संभव है।
Yamaha FZ X Price & EMI
यह मॉडल दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, पहला है स्टैंडर्ड मॉडल, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,16,800 है। दूसरा वेरिएंट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹1,19,800 है।
बाइक की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹1.63 लाख है। अगर ₹8,000 से ₹40,000 तक का डाउन पेमेंट करते हैं, तो 3 साल के लिए आपकी मासिक किस्त करीब ₹3,900 से ₹5,600 तक हो सकती है, ब्याज दर 10–11% हो सकती है।