Mahindra XUV 400 EV 2025: महिंद्रा ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए 2025 में अपनी न्यू इलेक्ट्रिक SUV को लांच किया है।

जिसका नाम महिंद्रा XUV400 EV 2025 है। यह XUV एक नए अवतार में इंडियन चार पहिया मार्केट में पेश किया है। यह गाड़ी न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूक ग्राहकों की पहली पसंद बन रही है,
बल्कि इसके आधुनिक फीचर्स और दमदार प्रदर्शन के कारण भी चर्चा में है, तो आईए इस शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में पूरी जानकारी नीचे के इस लेख में जानते हैं।
Mahindra XUV 400 EV 2025 Battery Range
इस नई XUV400 EV में महिंद्रा ने उच्च क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग किया है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग “456 किलोमीटर” की रेंज देता है।
यह रेंज शहर के साथ-साथ हाइवे पर भी ड्राइविंग के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। यह DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जिससे यह गाड़ी केवल 50 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है।
Mahindra XUV 400 EV 2025 Design
इस 2025 मॉडल XUV400 का डिजाइन और भी प्रीमियम बना दिया गया है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स एवं एरोडायनामिक बॉडी स्टाइल इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।
इसके अंदर की बात करें तो, इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसी कई सारे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
Mahindra XUV 400 EV 2025 Technology
इस XUV400 EV को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई है, जिससे यह परिवारों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनता है। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System), छह एयरबैग्स, ABS, EBD और 360 डिग्री कैमरा जैसी कई सारे सुरक्षा सुविधाएँ शामिल हैं।
Mahindra XUV 400 EV 2025 Price
इस महिंद्रा की XUV400 EV 2025 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो यह लगभग ₹17 लाख रूपए रखी गई है। यह कीमत इसे मिड-सेगमेंट मे इलेक्ट्रिक SUV के रूप में मजबूत प्रतिस्पर्धी बनाता है।